फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: भर्ती के लिए दौड़ लगाते समय युवक गिरा, मौत

Tue, 13 Jun 2023 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। थाना क्षेत्र के मायापुर्वा गांव का युवक भारतीय सीमा सुरक्षा बल में भर्ती के लिए दिल्ली गया था। भर्ती के लिए दौड़ लगाते समय गिर जाने से मौत हो गई। मंगलवार शाम को सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन

मायापुर्वा गांव निवासी राजेश राजपूत पेशे से किसान है। उनका छोटा पुत्र योगेंद्र (18) दिल्ली में सीमा सुरक्षा बल की भर्ती में भाग लेने 10 जून को घर से गया था। मंगलवार को दौड़ और फिजकल टेस्ट था। दिल्ली बॉर्डर कपड़ खेड़ा आर्मी मैदान में दौड़ लगाते समय जमीन पर गिर कर बेहोश हो गया। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पूरा परिवार दिल्ली के लिए रवाना हो गया। बड़े भाई लल्ला बाबू ने बताया कि भाई योगेंद्र की मौत सूचना मिली है। शव लेने दिल्ली जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें