ठठिया। जसापुरवा गांव निवासी प्रदीप यादव (24) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। पिता रामआसरे यादव ने बताया कि ठठिया के निजी अस्पतालों में उसका इलाज कराया पर सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उसे कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। वां पर रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी एक साल पहले राजकुमारी के साथ शादी हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई दिनों से बड़ी संख्या में लोग बुखार की चपेट में हैं। लगभग हर घर में कोई न कोई व्यक्ति बुखार से पीड़ित है और कई लोग निजी अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर जांच कराने, दवाएं उपलब्ध कराने और बीमारी की रोकथाम की मांग की है।