तिर्वा। घर में रखी कीटनाशक पीने से इलाज के दौरान बुधवार को युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख- पुकार मच गई।
क्षेत्र के सगरा गांव निवासी लालू (25) घर पर मां के साथ रहकर खेतीबाड़ी करता था। बड़ा भाई प्रेम चंद्र दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। आठ दिन पहले लालू ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था और हालत में सुधार होने पर युवक घर आ गया। सुबह लालू को सांस लेने में अचानक दिक्कत होने लगी। परिजन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। अतिरिक्त निरीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।