फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एचटी लाइन के करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। लेंटर डालते समय हाईटेंशन लाइन से सरिया छू गई। करंट की चपेट में आकर किसान के बेटे की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

थाना ठठिया क्षेत्र के गुनाह गांव निवासी राकेश कुमार के मकान का निर्माण चल रहा था। इस दौरान राकेश का बेटा दीपक (18) सरिया सीधी करने लगा। इस दौरान पास से गुजरी हाईटेंशन की लाइन से सरिया छू गई। इससे दीपक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि मौके पर पुलिस को भेजकर जांच कराई जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें