फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पोल से गिरकर युवक की मौत

Wed, 28 Jun 2023 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। पोल से गिरकर युवक की मौत हो गई है। हादसे की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता ने संविदा बिजली कर्मी समेत एक अन्य युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विधई पूर्वा गांव निवासी सुनील कुमार बुधवार की दोपहर बनियापुर गांव में पोल पर चढ़कर तार ठीक कर रहा था। तभी वह पोल समेत नीचे आ गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पिता राम सागर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि दोपहर को कस्बे निवासी संविदा कर्मी समेत एक अन्य युवक उसके बेटे सुनील को बिजली का काम कराने के लिए ले गया था। बिजली के तारों को सही करने के लिए वह पोल पर चढ़ा था। जिससे पोल टूट कर नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई ।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें