तिर्वा। बारिश में बिजली के खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ठठिया थाना क्षेत्र के छतर पुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि भाई अरविंद कुमार (42 ) गुरुवार की सुबह नौ बजे खेत से चारा लेकर घर वापस आ रहा था। तभी गांव के सरकारी स्कूल के पास बिजली के खंभे में बरसात के चलते करंट उतर आया। किसी कारण से खंभे छू लेने से भाई को करंट लग गया और वह गिर गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
-
बिजली के खंभे में उतारा करंट, गाय की मौत
लगातार हो बारिश से कस्बे के कालिका नगर में बिजली के खंभे में करंट उतर आया जिसकी चपेट गाय आ गई। करंट लगने से गाय की मौके पर ही मौत हो गई।