फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: युवक का पैर काटा, चार पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। घर में सो रहे युवक पर पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से हमला कर बायां पैर काट दिया। परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीड़ित की पत्नी ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्द दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आंबेडकरनगर सरायमीरा निवासी रामवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 19 जुलाई की रात वह घर पर लेटी थी। पास में पति भगवानदास भी लेटे थे। पड़ोस के ही रहने वाले मदन, बाबू, मिंटू व दीपाली उसके घर के अंदर घुस आए और पति पर हमला बोल दिया। मदन ने कुल्हाड़ी से पति का बाएं पैर काट दिया। चीख सुनकर सरमन, सुधीर, राजकुमार समेत कई लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पति को बचाया। गंभीर हालत में पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें