फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने से युवक की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर की गीतापुरम कॉलोनी के रहने वाले बुखार से ग्रसित युवक को झोलाछाप ने दो इंजेक्शन लगा दिए। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। सौ शैया अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने झोलाछापों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन




छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र की गीतापुरम कॉलोनी निवासी मीरा देवी ने बताया कि उसके पति धनीराम उर्फ विजय सिंह (37) को बुधवार को बुखार आया। गुरुवार को ताजपुर रोड पर क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप के पास ले गई। झोलाछाप ने उन्हें ग्लूकोज की दो बोतलें चढ़ाईं लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को वह पति को विशुनगढ़ के एक झोलाछाप के पास ले गईं, जहां उसने दो इंजेक्शन लगा दिए। इससे पति की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में वह उन्हें लेकर सौ शैया अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
स्वास्थ्य कर्मियों ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक की पत्नी मीरा देवी झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही थीं, तभी परिजन आ गए और हंगामा करने लगे। सूचना पाकर मंडी चौकी इंचार्ज रॉबिन सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि धनीराम पिकअप चलाता था। परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटियां व तीन बेटे हैं। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें