फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तार काट कर चोरी कर रहे युवक को लगा करंट, मौत

Fri, 19 Jan 2024 02:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। बिजली के तार की चोरी के लिए उसे काट रहा युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका जला हुआ शव देखकर आसपास खलबली मच गई। पुलिस ने छानबीन करते हुए शव की शिनाख्त कराई। पुलिस के मुताबिक युवक पर गैंगस्टर सहित आठ मुकदमे दर्ज हैं। वह चोरी के लिए तार काट रहा था। इसी बीच करंट की चपेट में आने से झुलस कर मौत हो गई। शव के पास से एक साइकिल और तार काटने का एक कटर बरामद हुआ है।
विज्ञापन

घटना ठठिया थाना क्षेत्र के खांमा ग्रामसभा के निजामपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव के बाहर 11 हजार लाइन के तार के नीचे गुरुवार सुबह ग्रामीणों को एक युवक का जला हुआ पड़ा मिला। इससे इलाके में खलबली मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के लिए आसपास क्षेत्र में लोगों को जानकारी दी। ग्रामीणों व पुलिस का कहना है कि एचटी लाइन के तार काटते समय करंट लगने से उसकी जलकर मौत हुई है।
बताया कि तार टूटने से पास में लगी पराली भी जलने लगी। जिसकी लपटों से ग्रामीणों की आंखें खुल गईं। जब ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो एक युवक तार की चपेट में आने से जल चुका था। गांव के ही लोगों ने लाइनमैन सुरेंद्र सिंह को सूचना दी। सूचना मिलते ही लाइनमैन ने फीडर पर फोन कर 11 हजार लाइन को बंद कराया।
विज्ञापन

ठठिया थाना प्रभारी निरीक्षक अजय अवस्थी और हल्का इंचार्ज मोहम्मद हसीब पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुट गई। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष अजय अवस्थी ने बताया कि युवक एचटी लाइन का तार काट रहा था। गलत तार कटने से युवक की मौत हो गई। उसने जो तार काटा था, उसमें करंट आ रहा था।
तिर्वा की सीओ डॉ. प्रियंका बाजपेयी ने बताया कि एचटी लाइन की चपेट में आया युवक शातिर अपराधी था। उस पर गैंगस्टर समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। इंदरगढ़ थाना में चार, सौरिख में दो, तिर्वा कोतवाली व ठठिया थाना में एक-एक मुकदमा पंजीकृत है। उसके खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर समेत अन्य आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज है। शव के पास से एक साइकिल मिली है। एक प्लास भी मिला है। समझा जा रहा है कि उसी प्लास से तार काट रहा था।

इनसेट
दो घंटे बाद हुई शव की हुई शिनाख्त
गांव के लोग युवक की पहचान नहीं कर पा रहे थे। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शिनाख्त करानी शुरू कराई। करीब दो घंटे बाद इंदरगढ के पारसपुर गांव निवासी जितेंद्र ने शव की पहचान अपने भाई भजनलाल (22) पुत्र शिवपाल के रूप में की। उसने किसी पर किसी तरह का काेई आरोप नहीं लगाया है। न ही मौत पर कोई सवाल उठाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें