फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पुराने विवाद में युवक को मारा चाकू, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। दो साल पहले परिजनों की बिना सहमति से बहन के साथ शादी कर लेने की खुन्नस में बहन के भाई ने युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ठठिया थाना क्षेत्र के जिंदापुर्वा गांव निवासी पंकज पुत्र नन्दकिशोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान गांव का ही निवासी लकी आया और अचानक चाकू से वार कर दिया और भाग गया। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़ित पंकज ने बताया कि परिजनों की बिना रजामंदी से दो वर्ष पहले लकी की बहन के साथ विवाह कर लिया था। शादी के बाद सब कुछ सामान्य हो गया था। इसके बावजूद भी लकी ने चाकू मार दिया। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें