फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ससुराल में रह रहे युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। ससुराल में रह रहे युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद फंदा लगाकर जीवन लील समाप्त कर ली। मृतक सदर कोतवाली क्षेत्र के अड़ंगापुर गांव स्थित अपनी ससुराल में करीब 15 दिनों से पत्नी व बच्चों के साथ रह रहा था। आत्महत्या करने से पहले उसने आखिरी बार अपने परिजनों से फोन पर बात की थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के अफसरी मोहल्ला निवासी बलराम सिंह यादव (35) पुत्र राम प्रकाश की साल 2012 में सदर कोतवाली क्षेत्र के अड़ंगापुर गांव निवासी रूबी के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार करीब 15 दिन पहले वह अपनी ससुराल आया था। वह रंगाई-पुताई का काम कर परिवार का पेट पालता था। बुधवार की रात घरेलू विवाद के साथ बलराम ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदे पर शव को लटकता देख परिजनों के होश उड़ गए। मृतक के साले बलवीर ने परिजनों व पुलिस को घटना की जानकारी दी। गुरुवार को पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई दीपक ने बताया कि भाई ने शाम के समय फोन किया था। फोन पर बताया था कि ससुराल में उसे अपमानित किया गया है। उसके बाद उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया कि भाई के साले ने फोन कर घटना की जानकारी दी थी। कोतवाल अजय अवस्थी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें