फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: केबल ठीक करते वक्त करंट से झुलसा युवक

Thu, 13 Jul 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बिजली के खंभे पर चढ़कर केबल सही करते समय युवक को करंट लग गया और वह नीचे आ गिरा। हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन उसे सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुर निवासी अनिल (28) पुत्र उदयवीर बुधवार को खंभे पर चढ़कर अपनी केबल को सही कर रहा था। तभी उसे अचानक करंट लग गया और वह झुलसकर नीचे आ गिरा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
परिजनों ने उसे सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर बिजली विभाग के जेई विद्यासागर भी अस्पताल पहुंच गए और परिजनों से हादसे की जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक युवक का उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें