फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। खेत से आलू लेकर कोल्ड स्टोरेज में डालने के बाद घर लौट रहे युवक की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के टीकापुर्वा ग्राम निवासी रानी देवी ने बताया कि पुत्र अचल (24) गांव में ही स्थित खेत से आलू लेकर कोल्ड स्टोरेज में डालने के बाद घर आ रहे थे। साथ में गांव के ही रोशन, अज्जू और सत्तन भी थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मां रानी देवी ने बताया कि अचल विवाहित था और उसकी एक पुत्री है। घटना के बाद परिजन गम में डूब गए और खुशियां मातम में बदल गईं। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें