फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Tue, 14 Mar 2023 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। थाना इंदरगढ़ के मझरेटा गांव निवासी 25 वर्षीय आलोक ने मंगलवार की सुबह कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। शव को फंदे पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इंदरगढ़ थानाध्यक्ष पीएन बाजपेयी ने बताया कि परिजनों ने कहने पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। संवाद
विज्ञापन


मायके से ससुराल गई महिला को पीटा
तिर्वा। कस्बे के मोहल्ला मंडीबाजार निवासी महिला ने बताया कि वह सोमवार की रात आठ बजे मायके से ससुराल आई थी। जैसे ही वह घर में घुसी तो पति व अन्य ससुरालीजन उसे गालियां देने लगे। विरोध किया तो सभी ने मिलकर मारपीट की। इससे वह जख्मी हो गई है। मंगलवार को कोतवाली पहुंची पीड़िता ने पुलिस को ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डॉ. महेशवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें