फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: घर के अंदर युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। घर के अंदर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने युवक को फंदे पर लटकता देखा और उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुतलुपुर निवासी विपिन (30) ने गुरुवार दोपहर में घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी पूजा देवी ने विपिन को फंदे पर लटकता देखा और शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने विपिन को फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने विपिन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल वीके तिवारी ने बताया कि परिजन मानसिक रूप से बीमार होने के कारण आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें