फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पत्नी के वियोग में युवक ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। पत्नी के वियोग में पति ने जान दे दी। क्षेत्र के कस्बा सरायप्रयाग चौकी के ग्राम नौसारा मार्ग पर शिवप्रसाद जाटव (35) घर में अकेला रहता था। भाई दुर्विजय जाटव ने बताया कि चार माह पहले शिवप्रसाद की पत्नी रीना चार बच्चों को लेकर कहीं चली गई। इस गम में शिव प्रसाद परेशान रहता था। वह मकान में अकेले रहता था और मजदूरी कर अपना भरण पोषण करता था। शुक्रवार की रात उसने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार की सुबह काफी देर तक उसके घर के बाहर न निकलने पर जब घर में जाकर देखा तो वह मृत मिला। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। भाई दुर्विजय ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी है। सरायप्रयाग चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें