फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जंगली जानवर का युवक पर हमला, भेड़िया होने का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। विशुनगढ़ कस्बे के मोहल्ला छपट्टी में खाली प्लाट में लघुशंका करने गए युवक पर किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। भेड़िया का हमला होने के शक में लोग एकत्र हो गए। वन विभाग के अधिकारी पागल कुत्ता अथवा सियार का हमला बता रहे हैं। पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने जंगली जानवर की खोज शुरू कर दी है। इलाके में भेड़िया के शक में लोगों खौफ है।
विज्ञापन

विशुनगढ़ के मोहल्ला छपट्टी निवासी श्याम ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर 12.20 बजे घर के पास में ही खाली पड़े प्लाट में लघुशंका करने के लिए गए थे। उसी समय झाड़ियों में छिपे बैठे किसी जानवर ने उन पर हमला कर दिया, वह शोर मचाते हुए भाग खड़े गए। ग्रामीणों ने भेड़िया होने की आशंका से पीछा करना शुरू किया।
ग्रामीणों की माने तो श्यामलाल खंडेलवाल इंटर कॉलेज जाने वाले मार्ग से होते हुए भेड़िया धीरपुर गांव की तरफ जंगलों में भाग गया। गांव की सूचना पर थाना प्रभारी विनोद कश्यप पुलिस बल के साथ पहुंच गए तथा मामले की जानकारी वन रेंजर रामचंद्र को दी। निर्देश पर पहुंचे वन दरोगा धीरेंद्र यादव, वन रक्षक अमरनाथ सविता ने पुलिस टीम के साथ जंगलों में जानवर की तलाश की। तीन चार किलोमीटर की खाक छानने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन



ग्रामीण पर सियार या फिर पागल कुत्ते ने हमला किया होगा, क्योंकि भेड़िया की दस्तक नामुमकिन है। यह तराई इलाके का जानवर है और जमीन में सुरंग खोदकर रहता है। तलाश में ऐसा कहीं कुछ भी नजर नहीं आया।
रामचंद्र, रेंजर, वन विभाग




बृहस्पतिवार रात मार डाले थे दो बकरे

मोहल्ला छपट्टी निवासी बल्लू बृहस्पतिवार रात को अपने दो बकरे घर के बाहर बनी झोपड़ी में बांध कर घर में सोने चला गया था। रात में किसी समय जंगली जानवर ने दोनों बकरों पर हमला कर मार डाला था। सुबह बल्लू को दोनों बकरे मृत मिले थे। आसपास जमीन पर किसी जंगली जानवर के पंजों के निशान बने थे, जो भेड़िया के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें