कन्नौज। योग दिवस का 21 जून को है। योग दिवस को कामयाब बनाने के लिए इस बार उसके एक सप्ताह पहले से ही जिले भर में योग कार्यक्रम होंगे। इसकी शुरुआत गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजन से होगी, जो 21 जून तक चलेगी। कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम शुभ्रांत शुक्ला ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को है। योग सप्ताह 15 से 21 जून तक होगा। योग के कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए हुई बैठक के दौरान कहा है कि योग में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता होनी चाहिए। पूरे मनोयोग से 15 21 जून तक योग का आयोजन करवाया जाए। पूरे जिले में गांव- गांव, घर-घर तक योग पहुंचना चाहिए। योग का आयोजन पुलिस लाइन, मेहंदी घाट, गंगा ग्राम, समस्त तहसील, ब्लॉक ग्राम पंचायत व प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों व नगरी क्षेत्रों के वार्डों आदि स्थानों पर होना चाहिए। डीआईओएस और बीएसए सभी स्कूल व कॉलेज में योग सप्ताह का आयोजन करवाएंगे। अधिवक्ता संघ और व्यापारी संघ व मीडिया बंधु के लोगों को योग सप्ताह में प्रतिभाग करने के लिए शामिल किया जाए। जहां पर योग के प्रति रुचि लें वहां पर एक माह तक योग के कार्यक्रम चलाए जाए। कहा कि कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुसार योग कराया जाए। बताया कि 15 जून को पुलिस लाइन में योगा सप्ताह का शुभारंभ किया जाएगा द्य बैठक में एडीएम आशीष सिंह और सदर एसडीएम गरिमा सिंह भी मौजूद रहीं।