फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शटरिंग खोलते समय गर्डर गिरने से मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। मकान में जीने के लिंटर की शटरिंग खोलते समय शुक्रवार को गर्डर अचानक मजदूर पर गिर गया। हादसे में मजदूर घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। तालग्राम के गदनापुर काजी गांव निवासी संदीप कुमार कनौजिया (50) गांव के झुन्नू कनौजिया के यहां मजदूरी पर लिंटर की शटरिंग खोलने गया था। सुबह शुक्रवार 11.30 बजे शटरिंग खोलते समय गर्डर अचानक उस पर गिर गया। हादसे में वह घायल हो गए। झुन्नू ने परिजनों के साथ गर्डर हटाकर उन्हें निकाला। एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भेजा गया, जहां डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें