फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Crime: मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान, पारिवारिक कलह से था परेशान, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 19 Jul 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

चौकी प्रभारी अमोलर मुकेश राना ने मंगलवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। मजदूर की पत्नी और तीन बच्चे हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तालग्राम कोतवाली क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते मजदूर ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसके भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के गोवा गांव निवासी मुकेश कुमार उर्फ भूरा सविता (40) मजदूरी कर परिवार के साथ गुजर-बसर करता था।

विज्ञापन

सोमवार को परिवार में विवाद हो गया था। इसके बाद घर से ग़ुस्से में निकल गया। देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने तलाश किया, तो प्राथमिक विद्यालय के पास बने प्रधानमंत्री आवास के अंदर छत के कुंडे के सहारे फंदा से लटका शव मिला।
आनन फानन उतारा गया पर तब तक मौत हो गई थी। भाई उमेश चंद्र ने पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी अमोलर मुकेश राना ने मंगलवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। मजदूर की पत्नी और तीन बच्चे हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें