फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जमीन के विवाद में घर में घुसकर महिलाओं पर हमला

Tue, 10 Oct 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़। जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे लोगों का विरोध करने पर घर में घुसकर महिलाओं पर हमला कर दिया। घटना में चार महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने बलवा समेत मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घायलों को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


थाना इंदरगढ़ गांव कचाटीपुर निवासी खूशब पटेल पत्नी आशीष पटेल ने बताया कि मकान के बाहर उनकी जमीन पड़ी थी। जमीन पर कब्जा करने की नीयत से गांव के मुकेश उर्फ कल्लू, आशीष कुमार उर्फ सत्यप्रकाश, सोनी, विश्व मोहनी, ज्ञाप प्रकाश, ऊषा, मुकटसिंह, व फूलमती मवेशियों को बांधने के लिए शनिवार शाम को खूंटा लगाने लगे।
विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडा, धारदार हथियार, तमंचा लेकर घर में घुसकर पीटने करने लगे। बचाने आई सास कांतीदेवी, मां अप्पी, नानी इंद्रादेवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुन आसपास के लोग दौड़े तो जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें