फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बेटी के ससुरालीजनों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दहेज उत्पीड़न के मामले में बेटी की ससुराल समझौता कराने गई महिला ने ससुरालियों पर मारपीट और लूट का आरोप लगाया है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शेखाना निवासी मुस्तरी बेगम ने बताया कि उसने बेटी समरीन का निकाह 27 मई 2022 को अहमदपुर रौनी निवासी साहबे आलम के साथ किया था। निकाह के बाद से साहबे आलम और उसके परिजन दहेज में पांच लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे। इसे लेकर आए दिन समरीन का उत्पीड़न करते थे।
समरीन ने दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट सदर कोतवाली में दर्ज कराई थी। चार अगस्त को ससुरालियों ने समरीन की पिटाई की थी। मां मुस्तरी बेगम समझौता कराने बेटी की ससुराल गईं तो ससुरालियों ने उनके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन

आरोप है कि चेन, कुंडल और पांच हजार रुपये लूट लिए। बताया कि घटना में पति साहबे आलम, ससुर जमील, सास परवीन व ननद गुलप्सा, ताजरीन और सावरा शामिल रहीं। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें