फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: फंदे के लटकता मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमोलर। एक महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


तालग्राम थाना क्षेत्र के कैथनपुर्वा गांव निवासी सर्वेश कुमार पाल की शादी पांच वर्ष पहले शिल्पी (30) के साथ हुई थी। उनका एक पुत्र और एक पुत्री है। शुक्रवार दोपहर को वह खेत पर मिट्टी खोदने गया था। तभी शिल्पी ने कमरे के अंदर रस्सी से फंदा लगाकर जान ने दी। बच्चों ने मां को कमरे में फंदे पर लटकता देखा और शोर मचाया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। गांव में चर्चा है कि महिला ने गृह कलह से परेशान होकर जान दे दी है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें