फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दो लाख रुपये न देने पर महिला को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन




इंदरगढ़। सामूहिक सम्मेलन में हुई शादी के बाद ससुरालीजनों ने दहेज मांगना शुरू कर दिया। दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं हुई तो मासूम बच्चे के साथ विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आठ ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




इंंदरगढ़ थाना क्षेत्र के खुदियापुर गांव निवासी किताबश्री लाली ने उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले आगरा के सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र से हुई थी। आगरा में ही हुए हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी की रस्में हुई थीं। शादी के कुछ दिन बाद ही उससे दहेज में दो लाख रुपये की मांग की जाने लगी। पति धर्मेंद्र, ससुर राधेश्याम, सास ऊषा देवी, जेठ रतन कुमार, जितेंद्र कुमार, जेठानी पूजा देवी, लक्ष्मी देवी व देवर आकाश दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। मांग पूरी न होने पर दो साल पहले पति समेत ससुरालीजनों ने मारपीट कर एक महीने के मासूम बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। कई बार परिजनों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन ससुरालीजन मांग पर अड़े रहे। शुक्रवार को सीओ को तहरीर देते हुए ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शनिवार को सीओ शिवप्रताप सिंह के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें