पीड़ित महिला को लेकर जांच करती पुलिस।
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। बस का इंतजार कर रही महिला से लुटेरे ने पर्स छीन लिया। इसके बाद भाग गया। पुलिस महिला को लेकर लुटेरे की शिनाख्त कर रही है।
औरैया जिले के भीखमपुर गांव निवासी राजबेटी पत्नी सुनील कुमार थाना ठठिया के जुर्रापुर्वा गांव आई थीं। वह शनिवार को सरकारी स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान लुटेरे ने पर्स छीन लिया। इसके बाद भाग गया। राजबेटी के शोर मचाने पर भीड़ लग गई। पर्स में मोबाइल और पांच हजार रुपये थे।
राजबेटी की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जांच की जा रही। लुटेरे को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।