कन्नौज जिले में संदिग्ध हालात में विवाहिता का फंदे पर शव लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। अरूहो गांव निवासी मनोरमा (25) का शुक्रवार शाम छह बजे घर के कमरे में फंदे पर शव लटका मिला।
घटना की जानकारी होने पर मौके पर मायके पक्ष पहुंच गया। मायके पक्ष के लोगों ने रजनीश औ उसके परिजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। एएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।