फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Wed, 06 Sep 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। मैनपुरी से दवा लेकर ठठिया से वापस जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह जिस बाइक पर सवार थी, उसे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि जनपद मैनपुरी के नगलाभिवानी गांव निवासी किशन कुमार की पत्नी प्रीति (30) मंगलवार की सुबह देवर अनुज के साथ ठठिया थाना क्षेत्र के सरौली गांव मे दवा लेने आई थी। दवा लेकर घर जाते समय वह लोग जैसे ही इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सुखी पुल के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। टक्कर लगने से बाइक गिर पड़ी। बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। देवर ने एंबुलेंस की मदद से महिला को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष किशनपाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें