फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बेटे से मिलकर लौट रही महिला को मारी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। फतेहगढ़ जिला कारागार में बंद बेटे से मिलकर आ रही महिला को बुधवार की शाम कुछ लोगों ने गोली मार दी। जलालपुर पनवारा ओवर ब्रिज के पास खून से लथपथ घायलावस्था में महिला पड़ी मिली। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




सदर कोतवाली क्षेत्र के देवधरापुर गांव निवासी संतोष कुमार उर्फ वीरपाल ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि बुधवार को पत्नी रीता देवी फतेहगढ़ जिला कारागार में बंद बेटे से मिलने गई थी। देर शाम तक वह घर नहीं आई तो खोजबीन की तो जलालपुर पनवारा ओवरब्रिज के सामने वह खून से लथपथ पड़ी मिली। उन्होंने डायल 112 को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।



पत्नी ने पूछताछ में बताया कि विजय शंकर, सुरेंद्र कुमार, विकास कुमार, प्रेमचंद्र व बड़े गुड्डू ने गोली मारी है। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। कोतवाल अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें