फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौजः विकास दुबे के गिरोह का बताकर महिला से की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बस में सफर कर रहे तीन युवकों ने खुद को विकास दुबे के गिरोह का बताकर महिला यात्री से छेड़खानी की। महिला के पति ने जब विरोध किया तो युवकों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जनपद निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार को सदर कोतवाली में कार्तिक और दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि वह 23 अगस्त की रात वह पत्नी के साथ रोडवेज बस से कानपुर से फर्रुखाबाद लौट रहा था। इसी दौरान चौबेपुर से बस में सवार हुए कार्तिक और उसके साथियों ने पत्नी से छेड़खानी शुरू कर दी।
जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे कन्नौज बस स्टेशन पर पीटा। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। वरोध करने पर धमकी देते हुए कार्तिक ने कहा था कि वह लोग कानपुर वाले विकास दुबे गिरोह के सदस्य है। इसके बाद सभी आरोपी भाग निकले। अस्पताल में भर्ती होने के बाद हालत में जब सुधार हुआ, तो रिपोर्ट दर्ज कराने आया है। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें