तिर्वा। सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मनीपूर्वा गांव निवासी फूल सिंह ने बताया कि पत्नी राधा देवी( 45) 13 जून की देर शाम को खेत से घर वापस आ रही थीं। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आननफानन में घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां हालात नाजुक होने पर डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। 15 जून की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पीड़ित ने अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।