फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: महिला ने घर में फंदा लगाकर जान दी

Sat, 01 Apr 2023 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़। महिला ने घर के अंदर पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के इमलिया गांव निवासी रोहित दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। पत्नी प्रियंका (24) घर पर दो वर्षीय बेटे अंशुल व अन्य परिजनों के साथ रहती थी। शुक्रवार की रात प्रियंका ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह कमरे में शव लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर घरवालों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष पीएन बाजपेई ने बताया कि सूचना के आधार पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें