फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Sun, 09 Jul 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के नरेंद्रपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौसी ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। ससुरालीजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बगैर शव को दफना दिया। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन




सदर कोतवाली क्षेत्र के तिखवा गांव निवासी नाजिश ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसने बेटी फिजा का निकाह चार साल पहले गुरसहायगंज कोतवाली के नौरंगपुर चौकी क्षेत्र के नरेंद्रपुर गांव के ही रहने वाले इकरार के साथ किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही इकरार अतिरिक्त दहेज में सोने की चेन, बुलेट बाइक व अन्य सामान की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर पुत्री के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप लगाया है कि शुक्रवार को बेटी की हत्या कर दी। सूचना दिए बगैर शव को दफना दिया। कहा कि शनिवार को घटना की जानकारी मिली। पीड़िता ने शव का पोस्टमार्टम कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी मिलते ही नौरंगपुर चौकी प्रभारी प्रभारी हेमंत चौधरी मौके पर पहुंच गए। मामले की जांच-पड़ताल की। फिजा के दो बच्चे हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मौसी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें