सौरिख। सराय भागमल निवासी 11वीं कक्षा के दो छात्र एक ही बाइक से पेपर देने के लिए जा रहे थे। रास्ते में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
दौलताबाद चौकी के गांव सराय भागमल निवासी सत्य प्रकाश पुत्र रज्जन बाबू अपनी बाइक से गांव के ही दोस्त संजय कुमार पुत्र प्रमोद कुमार के साथ ऋषि भूमि इंटर कॉलेज सौरिख में 11वीं की परीक्षा देने के लिए जा रहे थे। तभी ग्राम परौर के सामने आगे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख भर्ती कराया।
जहां डॉक्टर ने सत्यप्रकाश की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर परिजन सत्यप्रकाश को कानपुर के एक निजी हॉस्पिटल में उपचार के लिए ले गए हैं। सत्यप्रकाश हेलमेट नहीं लगाए था।