छिबरामऊ। फोन पर बात करने से नाराज युवक ने पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पाकर उसके मायके पक्ष के लोग घर पहुंच गए और पीड़िता को कोतवाली ले आए। जहां उसने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
क्षेत्र के ग्राम कुंअरपुर जनू निवासी आरती ने बताया कि शनिवार की शाम को वह फोन पर बात कर रही थी, तभी उसका पति आ गया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। जानकारी पाकर आरती के पिता मुंशीलाल तिवारी, मां राधा देवी, बहन व भाई उसके घर पहुंच गए। वह लोग घायल आरती को अपने साथ कोतवाली ले आए, जहां पुलिस से मामले की शिकायत की है।
आरती ने बताया कि आठ दिन पहले भी पति ने उसे किसी बात को लेकर बेल्ट से मारा था। उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है।