फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों की गई बोलेरो चालक राहुल की हत्या....

विज्ञापन
फोटो 15सीएचबीपी51: मौके पर मौजूद कोतवाल जयप्रकाश शर्मा। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। बोलेरो से बुकिंग लेकर गए राहुल (24) का शव ढाई घाट पुल के पास गंगा नदी से गोताखोरों ने खोज निकाला। राहुल का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हांलाकि हत्यारोपियों ने राहुल को मौत के घाट क्यों उतार दिया, इसका पता नहीं चल सका। परिजन गांव के ही दो लोगों पर हत्या कराने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम पंथरा निवासी राहुल जाटव 12 अक्तूबर को जन्मदिन पार्टी के लिए बोलेरो की बुकिंग लेकर फर्रुखाबाद जनपद के शमसाबाद गया था। रास्ते में बैठे ग्राम मठिया नगला निवासी विवेक, खैराबाद फर्रुखाबाद निवासी आदेश, ग्राम घिलोई निवासी विजेंद्र व मनिकापुर निवासी धर्मवीर ने राहुल के साथ मारपीट कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आदेश ने बोलेरो चलाई और राहुल के शव को ले जाकर ढाई घाट पर गंगा नदी में फेंक दिया।
इस हत्याकांड के तीन आरोपी तो पुलिस की हिरासत में हैं पर धर्मवीर फरार है। पुलिस मारपीट के बाद हत्या करने की बात कह रही है लेकिन यह कहानी किसी के गले नहीं उतर रही है। पत्नी संगीता का आरोप है कि पति का गांव में ही दो लोगों से मिट्टी खोदाई को लेकर विवाद हुआ था। तब उन लोगों ने आठ दिन के अंदर पति को देख लेने की धमकी दी थी। इसलिए सुपारी देकर पति की हत्या कराई है। पुलिस ने राहुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, पुलिस हिरासत में हत्यारोपी विवेक व आदेश ने बताया कि वह शराब की लालच के चलते विजेंद्र व धर्मवीर के साथ फर्रुखाबाद गए थे। इस संबंध में सीओ दीपक दुबे ने बताया कि हर पहलू पर मामले की जांच की जाएगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

--------------------
कान की बाली और हाथ के छल्ले से हुई पहचान
बोलेरो चालक राहुल की हत्या कर उसके शव को ढाई घाट पुल से नीचे फेंक दिया गया। वारदात के तीन दिन बाद जब गोताखोरों ने उसके शव को बाहर निकाला तो वह काफी फूल चुका था। परिजनों ने राहुल के कान की बाली और हाथ में पहने हुए छल्ले से उसकी पहचान की।
-------------------
हत्यारोपी को पकड़ने में सिपाही का हाथ टूटा
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सौरिख रोड स्थित कालिका देवी मंदिर के पास से हत्यारोपी धर्मवीर को पकड़ लिया। धर्मवीर ने भागने का प्रयास किया तो उसको पकड़ने वाला सिपाही आदित्य कुमार फिसलकर गिर गया, उसका हाथ टूट गया। इसी बीच धर्मवीर भाग निकला। घायल सिपाही को कानपुर में भर्ती कराया गया है।
--------------------
एक लाख की फिरौती लेकर दोस्त को भी मौत के घाट उतार चुका है धर्मवीर
हत्यारोपी धर्मवीर ने अपने गांव के ही दोस्त शैलू की एक लाख रुपये की सुपारी लेकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में जहानगंज पुलिस ने धर्मवीर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जमानत पर छूटने के बाद धर्मवीर ने अब राहुल जाटव को मौत के घाट उतार दिया है। वारदात के बाद से धर्मवीर अभी तक फरार है।
---------------------
हत्याकांड के समय आरोपियों की लोकेशन खंगाल रही क्राइम ब्रांच
हत्याकांड के बाद पुलिस ने साक्ष्य जुटाने तेज कर दिए हैं। क्राइम ब्रांच हत्याकांड के समय मृतक राहुल और चारों हत्यारोपियों की लोकेशन खंगाल रही है। पुलिस राहुल और आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन का मिलान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें