फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तेज धूप में लगाएं चश्मा, साफ पानी से धोएं आंख

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। नेत्र परीक्षण कराने के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन शर्मा ने शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। वरिष्ठ नेत्र चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल पाठक ने टीम के साथ मरीजों के नेत्रों का परीक्षण किया और उन्हें मोतियाबिंदु, नाखूना, आदि रोगों से संबंधित दवाइयां वितरित कीं। डाॅक्टर ने कहा कि खाने में हरी पत्तेदार सब्जी व सलाद का प्रयोग करना चाहिए और बाजार व अन्य जगह से घर लौटने पर आंखों को साफ पानी से धुलना चाहिए। घर से बाहर जाते समय तेज धूप में लोग चश्मा का प्रयोग करें। इसके अलावा शिविर में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मोतियाबिंदु के मरीजों काे ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया। इस दौरान शिव प्रकाश राजपूत, महेंद्र कुमार, देव कुमार, नागेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें