तालग्राम। ग्राम पंचायतों में बारिश का पानी लोगों के लिए समस्या बन गया है। जलभराव होने से लोग परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं है। ऐसे में लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने समस्या समाधान की मांग की है।
फोटो:16- पहलपुर्वा गांव में जलभराव कीचड़ जलभराव से परेशान राहगीर। संवाद
सीन एक: पहलपुर्वा का नजारा
अमोलर से तालग्राम-तिर्वा मार्ग को जोड़ने वाली सड़क के किनारे पहलपुर्वा गांव में नालियां न होने से जलभराव की नौबत आ गई है। इस का खामियाजा राहगीरों को भुगतान पड़ रहा है। मांग के बाद प्रधान और सचिव इस ओर ध्यान नही दे रहे है। ग्रामीण अतुल कुमार, आत्माराम, का कहना है कि आने जाने वाले लोगों को कीचड़ से घुसकर निकलना पड़ता है। पूरे गांव को भी परेशानी हो रही है।
-
फोटो:17-पुखरांवा में सार्वजनिक शौचालय के पास जलभराव। संवाद
सीन दो: पुखरांवा में जलभराव
पुखरांवा गांव के पास माधौनगर जानी वाली सड़क पर जलभराव है। सार्वजनिक शौचालय के पास पानी भरा है, यहां पहुंचना लोगों के लिए मुश्किल है। जयराम, कुलदीप, का कहना है कि जल निकासी की व्यवस्था न होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जलभराव से संक्रामक रोग फैल रहे है। कई बार शिकायत की गई है । लेकिन समस्या के समाधान नहीं हुआ।
-
प्रधानों ने कहा प्रशासन से मांगी जाएगी मदद
नैपालपुर प्रधान रूपरानी और पुखरावां प्रधान निर्मल कुमार का कहना कि यह मार्ग पीडब्ल्यूडी विभाग से बने हैं। जल निकासी की व्यवस्था की जिम्मेदारी भी इसी विभाग की है। पंचायतों के पास इतना बजट भी नहीं है, जो जल निकासी की लिए नाला बनवा सकें। समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से मांग की जाएगी।