फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गर्मी में टैंकरों पर निर्भर होगी जलापूर्ति

Wed, 05 Apr 2023 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहरवासियों को वर्तमान में 74 लीटर प्रति व्यक्ति पानी मिल रहा है। गर्मी बढ़ते ही नलकूपों से सप्लाई भी कम हो जाएगी। वहीं शहर के अधिकांश हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। ऐसे में 13 टैंकरों का ही सहारा होगा।
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान आबूनगर उपकेंद्र तकनीकी खराबी के कारण 26 मार्च को बंद हो गया था। इस दौरान आबूनगर उपकेंद्र में पानी के लिए हाहाकार मचा। नगर पालिका ने इस क्षेत्र में 32 टैंकर पानी भेजा, लेकिन लोगों को बोतल और कैन का पानी खरीदना पड़ा था। इतना ही नहीं नित्यक्रिया के लिए दूसरे मोहल्लों में परिचितों के घरों की शरण लेनी पड़ी थी। ये हालात सामान्य दिनों के थे।
अब गर्मी के दस्तक देते ही 53 नलकूपों ने ने पानी कम देना शुरू कर दिया है। वर्तमान में लोगों को जरूरत से भी कम मात्र 55 प्रतिशत पानी मिल रहा है। गर्मी बढ़ते ही नलकूपों से पानी निकलने की क्षमता कम होगी और पानी की उपलब्धता 40 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। ऐसे में नगर पालिका के महज 13 टैंकरों के सहारे ही पानी की व्यवस्था की जाएगी। नगर पालिका ने समय रहते पानी की व्यवस्था में सुधार नहीं किया, तो गर्मी में हालात बहुत खराब होंगे।
विज्ञापन

.................
499 हैंडपंपों में अधिकांश खराब
फतेहपुर। नगर पालिका के रिकार्ड में शहर में 499 हैंडपंप हैं, लेकिन पूरे शहर में शायद ही कोई हैंडपंप चालू हालत में हो। आबादी के मध्य बड़ी संख्या में हैंडपंप ठूंठ हैं। जबकि गमी के मौसम में जलापूर्ति के हैंडपंप अच्छा विकल्प बन सकते हैं, लेकिन नगर पालिका ने हैंडपंपों को उपेक्षित कर रखा है।
...........................
1994 का संकट भूल गई नगर पालिका
फतेहपुर। नगर पालिका 1994 का संकट भूल गई। ट्रांसमिशन राधानगर का बड़ा ट्रांसफार्मर फुंकने से शहर समेत पूरे जिले की आपूर्ति ठप हो गई थी। दो दिन तक बिजली पानी के लिए पूरे शहर में हाहाकार मचा था। तीसरे दिन मलवां रेलवे वितरण उपकेंद्र से शहर की आपूर्ति जोड़ी गई थी, जिससे शिफ्टवार शहर को बिजली मिलती रही। एक पखवाड़े रे में झांसी से ट्रांसफार्मर आने पर लगाया गया था। इस दौरान पानी संकट को देखते हुए नगर पालिका और जनप्रतिनिधियों ने शहर में बड़ी मात्रा में हैंडपंप लगवाए थे, लेकिन अब यह हैंडपंप बदहाल हो चुके हैं।
......................
बयान
गर्मी में किसी मोहल्ले में यह समस्या आती है, तो नगर पालिका टैंकरों से पानी की आपूर्ति करती है। टैंकर भरने के लिए नलकूप चलाने के लिए नगर पालिका के पास एक बड़ा जनरेटर है।
विज्ञापन

विजय कुमार, अवर अभियंता जलकल
..........................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें