फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सात गांवों में गोशाला निर्माण न होने पर सचिवों को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के खंड विकास सभागार में डीडीओ ने पंचायत सचिवों के साथ विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की, जिसमें जीटी रोड के किनारे स्थित सात ग्राम पंचायतों में गोशालाओं का निर्माण शुरू न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सचिवों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन



डीडीओ नरेंद्र देव द्विवेदी ने शनिवार को ब्लॉक सभागार में पंचायत सचिवों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि लगातार निर्देश देने के बाद भी जीटी रोड के किनारे स्थित ग्राम पंचायत सलेमपुर, अकबरपुर, खुड़ावा, खल्ला रूपमंगदपुर, प्रेमपुर, बरूआ सबलपुर व महमूदपुर कीरत में गोशालाओं का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। यदि जल्द ही कार्य शुरू न हुआ तो संबंधित पंचायत सचिव कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इसके अलावा विकास खंड की 14 ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन गोशालाओं को जल्द पूरा कराया जाए।

छह गांवों में कचरा का नियमित उठान होना सुनिश्चित करें और 52 राजस्व गांवों में आरआरसी का निर्माण जल्द पूरा कराएं। इसके अलावा मनरेगा श्रमिकों के 267 आधार कार्डों की जल्द फीडिंग कराएं। अधूरे आवासों की फोटो अपलोड कर लाभार्थी के खाते में दूसरी किस्त भेजें और आवासों को पूरा कराएं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

बैठक में एडीओ आईएसबी अनिल कुमार, एडीओ पंचायत यश करन सिंह, मनोज यादव, योगेंद्र कुमार, आदित्य कुमार, संतोष पाल, बन्नाम सिंह, कौशलेंद्र सिंह यादव, ललित कांत दुबे, रजनीकांत दुबे, मनीषा पटेल व राकेश चंद्र समेत कई पंचायत सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें