फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 1500 मीटर दौड़ में विशाल, 400 में प्रियंका ने अव्वल

विज्ञापन
फोटो 16सीएचबीपी53: जैवलिन थ्रो फेंकती छात्रा। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। नेहरू महाविद्यालय में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों की 1500 मीटर दौड़ में विशाल अव्वल रहे। छात्राओं की 400 मीटर दौड़ में प्रियंका ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. जयवीर सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को खेल भावना का ध्यान रखने की नसीहत दी। क्रीड़ाध्यक्ष डॉ. उदयपाल सिंह ने बताया कि छात्र वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में अतुल कुमार द्वितीय व मोहित कुमार व अभय प्रताप संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। हैमर थ्रो में रामजी दुबे प्रथम, आदर्श अग्निहोत्री द्वितीय, अतुल कुमार तृतीय रहे।
ट्रिपल कूद में रामजी दुबे प्रथम, मोहित कुमार द्वितीय, दीपक कुमार तृतीय रहे। पोल वॉल्ट कूद में दीपक कुमार प्रथम, जोगेश राजपूत द्वितीय, अतुल कुमार व ब्रजमोहन संयुक्त रूप से तृतीय रहे। जैवलिन थ्रो में मोहित कुमार प्रथम, दीपक कुमार द्वितीय, ब्रजमोहन दुबे तृतीय रहे। छात्राओं की 400 मीटर दौड़ में प्रियंका प्रथम, मुस्कान गुप्ता द्वितीय, सृष्टि तृतीय रहे। हैमर थ्रो में सृष्टि प्रथम, प्रिया पाठक द्वितीय, शिवानी तृतीय रहे। ऊंची कूद में प्रिया पाठक प्रथम, प्रियंका द्वितीय, आयुषी तृतीय रही। जैवलिन थ्रो में दर्पण सिंह प्रथम, संध्या द्वितीय, स्वानी दीक्षित तृतीय रहे। 800 मीटर रिले दौड़ में मुस्कान गुप्ता, अलका यादव प्रथम, प्रियंका द्वितीय और दिव्यांशी तृतीय स्थान पर रही। पुरस्कार वितरण में शिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें