फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: वायरस मुक्त आलू उत्पादन प्रोजेक्ट हुआ पास

Wed, 22 Feb 2023 10:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। आलू किसानों की जल्द आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जिले में वायरस मुक्त आलू उत्पादन के लिए जिला उद्यान विभाग की ओर से तैयार किए प्रोजेक्ट को शासन ने मंजूरी दे दी है। शासन ने सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रोद्यौगिकी विश्व विद्यालय मोदीपुरम मेरठ को प्रोजेक्ट पर काम करने के निर्देश दिए। इस पर काम भी शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

जिले में 52 हजार हेक्टेयर में आलू की खेती होती है। सालाना करीब 12.50 लाख मीट्रिक टन आलू का उत्पादन होता है। जिले की आलू बेल्ट वायरस मुक्त (पेस्ट फ्री) आलू का प्रमाण पत्र न होने के कारण विदेशों में इसके निर्यात पर प्रतिबंध लगा है। जिला उद्यान विभाग ने वायरस मुक्त आलू प्रमाण पत्र जारी करने की पहल की है। शासन ने इस प्रोजेक्ट के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे अब सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रोद्यौगिकी विश्व विद्यालय मोदीपुरम मेरठ ने काम शुरू कर दिया गया है। इस साल सबसे पहले विश्व विद्यालय मिट्टी का परीक्षण करेगा। इसके बाद दूसरे साल वायरल मुक्त बीज की बुआई कराई जाएगी। जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ल ने बताया कि वर्ष 2025 तक प्रोजेक्ट पूरा कर लिया जाएगा। प्रमाण पत्र मिलने के बाद अफ्रीका, यूरोप, दुबई और सिंगापुर समेत कई देशों में निर्यात शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें