फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विजय सारस्वत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला कचहरी में कन्नौज बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में विजय सारस्वत अध्यक्ष चुने गए हैं। अधिवक्ताओं ने महासचिव पद की जिम्मेदारी युवा अधिवक्ता सतेंद्र प्रताप सिंह को दी है।
विज्ञापन

कन्नौज बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे। विजय सारस्वत को 298, मोहम्मद इदरीश खां को 131, फहीम जमा खां को 115 और ब्रजमोहन त्रिपाठी को 55 वोट मिले। इस तरह विजय सारस्वत 167 वोटों से चुनाव जीत गए। महासचिव पद पर सतेंद्र प्रताप सिंह ने 333 मत पाकर 84 वोटों से अपने प्रतिद्वंदी प्रमोद कुमार को हराया। प्रमोद को 249 वोट मिले।
कोषाध्यक्ष पद पर मोहित वर्मा ने 337 पाकर 122 वोटो से अपने प्रतिद्वंदी श्याम सुंदर मिश्र को हराया। श्याम सुंदर मिश्र को 215 वोट ही मिले। उपाध्यक्ष द्वितीय वर्ग में अशोक कुमार 334 वोट पाकर और राजेन्द्र सिंह 291 मत पाकर जीते। जितेंद्र सिंह को 222 ही मत मिले।जिला कचहरी परिसर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक चंद्र जैन, निर्चाचन अधिकारी कलालुद्दीन खान, श्याम सिंह वर्मा, अनिल कुमार द्विवेदी, कमल किशोर, राकेश सिंह यादव, छोटे लाल की निगरानी में सुबह से शाम तक मतदान और मतगणना चली।
विज्ञापन

परिमाण आते ही साथी अधिवक्ताओं ने एक जीत की बधाई देते हुए जश्न मनाया। इस दौरान रामेंद्र त्रिवेदी, राकेश तिवारी, जगदीश द्विवेदी, महेंद्र नाथ मिश्रा, राजा बाजपेई, अंकित शुक्ला, मुशीर, पीयूष मिश्रा, अनुराग अवस्थी, पीयूष तिवारी, अब्दुल रब, राजीव शुक्ला, अखिलेश यादव, सतेंद्र यादव, मोहित यादव, एसके त्रिवेदी, रामलखन शुक्ला, अनिल यादव, अमित मिश्रा, राजीव यादव और अतुल कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें