फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर बदमाश, बरामद किए लूट के रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। कुछ दिन पहले कोतवली क्षेत्र में दो बंद मकान से नगदी समेत जेवरात चोरी करने वाले पांच शातिर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने आरोपियों के पास तमंचा, कारतूस, बाइक समेत चोरी गए नगद रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन




मार्च माह में कोतवाली क्षेत्र के 17 मार्च भुगैतापुर सडक किनारे बंद मकान व अगले दिन 18 मार्च को कस्बा के ठठिया रोड स्थित बंद मकान में चोरों ने जेवरात समेत नगदी पार कर दी थी। लगातार दो दिनों में चोरी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। इंदरगढ़ पुलिस के पांच शातिर बदमाश हाथ लग गए। इंदरगढ़ थानाध्यक्ष आंनद मिश्रा ने बताया कि रविवार की देर रात को क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान दो बाइक सवार पांच लोग आ रहे थे। रोकने पर बाइक सवार भागने लगे। पीछा कर बाइक सवार को पकड़ लिया गया। तालशी लेने पर आरोपियों के पास से 45 हजार रुपये नगद, दो देशी तमंचे, दो कारतूस समेत बिना कागजों के बाइक बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मैनपुरी जनपद के सिकंदरपुर गांव निवासी अर्जुन बहेलिया, जनपद एटा के नयागंज थाना क्षेत्र के राजपुरा गांव निवासी सूरज बहेलिया, संतोष बहेलिया, राजाराम बहेलिया व इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के रिहुया गांव निवासी पप्पू बहेलिया बताया। आरोपियों ने बताया कि जो जेवरात मिले थे उनको 85 हजार रुपये में बेच दिया, जिनका आपस में बंटावारा कर लिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकडे गए आपराधियों के खिलाफ कई थानों में चोरी समेत अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें