ब्लक उर्मदा में नामांकन के दौरान सोते दरोगा। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा। नामांकन ड्यूटी के दौरान दरोगा के कुर्सी पर सोने का वीडियो और फोटो वायरल हुई है। महकमे की किरकरी देख एसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
उमर्दा ब्लाक में सुबह से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। दावेदारों की भीड़ देख काफी संख्या में पुलिस बल लगाया गया। ब्लाक परिसर में ड्यूटी पर तैनात कोतवाली के दरोगा रामप्रकाश कुर्सी पर बैठे-बैठे सो गए। ड्यूटी के समय सोते हुए दरोगा का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।