कन्नौज। केबल बॉक्स में ब्लॉस्ट के बाद आग लगने से मोचीपुर फीडर की बिजली गुल हो गई। 10 घंटे तक 30 गांव की बिजली गुल रही। इससे लोग काफी परेशान रहे। दोपहर बाद बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
तहसील सदर क्षेत्र के गांव मोचीपुर फीडर में करीब 30 गांव शामिल है। इसमें मोचीपुर, तेरामल्लू, तेजापुरवा, खुर्मपुर, आनंदीपुर्वा, इस्वापुर, रामपुर मुढ़ेरी समेत 30 गांव हैं। मकरंद नगर स्थित 132 केवी उपकेंद्र के पास सुबह तड़के चार बजे केबल बॉक्स फट गया। दिनभर बिजली कर्मचारी मरम्मत कार्य करते रहे। जेई महावीर ने बताया कि दोपहर दो बजे के बाद बिजली आ गई थी। करीब 10 घंटे बिजली गुल रही। इससे लोग काफी परेशान रहे।