फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: हड़ताल से यूपीपीसीएल विभाग को पांच करोड़ का झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। काम छोड़ कर उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन बुधवार को भी जारी हरी। हड़ताल से विभाग को दो दिनों में बिल न जमा होने से पांच करोड़ रुपये का झटका लगा है। दो दिनों से कार्यालय में किसी भी प्रकार का कामकाज हो रहा है और न नहीं कैश काउंटर खुल रहे हैं। हर महीने के अंतिम दिनों में बड़े पैमाने पर बिजली का बिल जमा होता है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष की अपील पर बिजली कर्मियों ने आंदोलन की राह पकड़ ली है। एक सुर में सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाकर जिले भर के बिजली कर्मी मांगे पूरी करने की बात पर डट गए हैं। बुधवार को भी मकरंदनगर स्थित 132 केवी बिजली घर के करीब में बने एक्सईएन कार्यालय के बाहर 15 सूत्रीय मांगों लेकर धरना-प्रदर्शन चलता रहा। नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों ने कहा वर्ष 2000 के बाद ऊर्जा निगमों की सेवा में आए कार्मिकों की पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल होनी चाहिए।
दिल्ली, पंजाब, तेलंगाना समेत कई प्रदेशों की सरकारों के जो आदेश हैं उनको यहां के संविदा कर्मियों के लिए भी लागू होना चाहिए। सभी बिजली कर्मचारियों को पूर्व की भांति पदोन्न्त पद के समयबद्घ वेतनमान प्रदान किया जाए। इस दौरान सूरज सोनी, राजेश कुमार, रमेश कुमार मौर्या, संतराम, हरस्वरूप, दिलीप सक्सेना, संतलाल, विवेक वर्मा, प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में रहे।
विज्ञापन

------------------
उपभोक्ताओं को नहीं होने दी जाएगी परेशानी
एक्सईएन शादाब अहमद ने बताया कि उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष के निर्देश पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हुई है। माह का अंतिम दिन होने के बाद भी कोई काम नहीं किया गया और न ही बिल जमा करने के लिए कैश काउंटर खोले गए। केवल उपभोक्ताओं को समय से बिजली सप्लाई मिले, इस पर ध्यान दिया जा रहा है। उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें