फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट हुए संगठन

विज्ञापन
फोटो 24- तहसील परिसर में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा। तहसील के कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर अधिवक्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं के दो संगठनों ने एकजुट होकर भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने तहसील में तैनात कुछ अधिकारियों, कर्मचारियों पर लचर कार्यप्रणाली व भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहसील के कर्मचारी फरियादियों से धन उगाही करते हैं। साथ ही अधिवक्ताओं के साथ अमर्यादित व्यवहार भी करते हैं।
न्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवसागर कनौजिया ने कहा कि अगर भ्रष्ट कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं होगी तो सभी अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। सभी अधिवक्ताओं ने एसडीएम उमाकांत तिवारी को ज्ञापन देते हुए कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, सतीश राजपूत, मुनेश राठौर, संजय शुक्ला, अनिल कश्यप आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें