गुरसहायगंज। बेरोजगारी से तंग युवक ने रात को टावर पर चढ़कर हंगामा किया। हंगामा देख मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवक को समझा कर नीचे उतारा। इसके बाद परिजनों के साथ युवक को घर भेज दिया।
कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर निवासी नूर आलम गुरुवार की देर रात नौ बजे बिजली घर के परिसर में लगे टावर पर चढ़ गया। इसके बाद हंगामा करने लगा। नूर आलम ने कहा कि वह बेरोजगार है और उसे कहीं काम नहीं मिल रहा है। इससे वह परेशान है। हंगामा कर रहे नूर आलम ने नेताओं को मौके पर बुलाने की जिद की। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मनोज कुमार पांडे मौके पर पहुंच गए और युवक को स्थानीय लोगों की मदद से समझा कर नीचे उतारा। इसके बाद पिता मेहंदी हसन के साथ घर भेज दिया।