फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अंडरग्राउंड केबल कटा, 32 गांवों में 23 घंटे बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बीएसएनएल काम के चलते मतौली फीडर के गांगेमऊ गांव के पास बिजली की अडरग्राउंड केबल कट गई। फीडर से जुड़े मतौली, नदसिया, सतौरा, अलीनगर समेत 32 गांवों की बिजली शुक्रवार शाम से शनिवार शाम तक 23 घंटे गुल रही। उधर, इस समस्या को लेकर बिजली विभाग के कर्मियों को कई घंटे तक जानकारी नहीं हुई। बाद में जब शिकायतें बढ़ी तो समस्या दूर करने के लिए विभाग की नींद टूटी। फॉल्ट ढूंढने में कर्मचरियों को शनिवार दोपहर तक वक्त लग गया। बिजली गुल होने से गर्मी में लोग परेशान रहे। जेई सुनील कुमार ने बताया कि अंडरग्राउंड फाॅल्ट होने के कारण उसको ढूंढने में वक्त लग गया। फाॅल्ट को दुरुस्त करने के बाद आपूर्ति बहाल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें