फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आगे जा रहे ट्रक से टकराई अनियंत्रित कार, चालक की मौत

Sun, 14 May 2023 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चालक को नींद की झपकी आने से अनियंत्रित कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार के चालक की मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया। हादसे में छह लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

हादसा रविवार की सुबह एक्सप्रेसवे से गुजरते समय तालग्राम थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि बलरामपुर थाना सिरीदतगंज श्रीगंज निवासी वीरबहादुर (35) पुत्र रामसागर कौशल जयपुर से गोंडा कार से लौट रहे थे। साथ में गोंडा के धानीपुर सट्टूपुर्वा निवासी विशाल (35) पुत्र परमेश्वर और उसके परिवार के छह लोग और थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से होकर गुजरते समय थाना तालग्राम के गोवा और कोतवली तिर्वा सीमा पर रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा कर कार क्षतिग्रस्त हो गई। चालक और आगे सीट पर बैठा विशाल घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह और यूपी डायल 112 पुलिस ने दोनों घायलों को एबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। जहां डॉक्टरों ने वीरबहादुर को मृतक घोषित कर दिया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन मदद से टोला प्लाजा तिर्वा पर खड़ा करा दिया गया। पुलिस ने हादसे की सूचना मृत के परिजनों को दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें